Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ जारी
raipur, Interrogation ,Kawasi Lakhma

रायपुर ।छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। शराब घोटाला मामले में निदेशालय को कवासी के खिलाफ सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि कवासी अवैध शराब बिक्री पर कमीशन लिया करते थे। इस मामले में उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए आज ईडी के अधिकारियों ने बुलाया है।

 

कवासी लखमा शुक्रवार की सुबह रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय उपक्षेत्र कार्यालय पहुंचे हैं। सबको राम- राम कहकर वे ऑफिस में दाखिल हुए। शराब घोटाले में उन पर कमीशन लेने का है।उनसे शराब घोटाले मामले में पूछताछ की जा रही है ।

जिस समय शराब घोटाला उजागर हुआ था उस समय कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा भूपेश सरकार राज्य के आबकारी मंत्री थे।28 दिसंबर को पूर्व मंत्री कवासी लखमा उनके‌ बेटे सहित अन्य लोगों के घर ईडी ने मारा था । इस छापे के बाद ईडी ने यह जानकारी दी‌ थी कि शराब घोटाले से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं जो कवासी लखमा से जुड़े हैं।जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें शराब घोटाला से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कुछ टेक्निकल जानकारी मिली हैं।उसी को आधार बनाकर ईडी ने कवासी लकमा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय बुलाया है।

 

MadhyaBharat 3 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.