Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ऑपरेशन डेमो के अंतिम रिहर्सल में दो मरीन कमांडो हवा में टकराए
new delhi, Two Marine commandos ,Operation Demo
नई दिल्ली। विशाखापट्टनम के आरके बीच पर 04 जनवरी को होने वाले ऑपरेशन डेमो के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह से तैयार हैं। अंतिम रिहर्सल के दौरान दो मरीन कमांडो की हवा में टक्कर हो गई, जिसके बाद वे समुद्र में गिर गए। बाद में नौसेना की नाव ने दोनों मार्कोस कमांडो को बचा लिया। परिचालन प्रदर्शन में युद्धपोतों, पनडुब्बियों, विमानों, नौसेना बैंड की रोमांचक और सुव्यवस्थित शृंखला के माध्यम से भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं को दिखाया जाएगा।
 
भारतीय नौसेना 04 जनवरी को ​विशाखापट्टनम के खूबसूरत आरके बीच पर एक भव्य परिचालन प्रदर्शन के साथ आंध्र प्रदेश के नागरिकों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है​। आंध्र प्रदेश के ​मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस महत्वपूर्ण नौसेना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ​होंगे​। ​कार्यक्रम की मेजबानी ​पूर्वी नौसेना कमान​ के कमांडिंग-इन-चीफ​ फ्लैग ऑफिसर​ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर​ करेंगे। तैयारियों के लिए पूर्वी नौसेना कमान, राज्य सरकार और शहर प्रशासन के अधिकारियों ​ने संयुक्त रूप से स्थल सर्वेक्षण और समन्वय बैठकें की हैं।
 
ऑपरेशन डेमो का रिहर्सल करने का प्रारंभिक कार्यक्रम 28 और 29 दिसंबर को किया जा चुका है, जबकि ​फाइनल रिहर्सल कार्यक्रम 02 जनवरी की शाम को रखा गया, ताकि 04 जनवरी का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। आम लोगों को भी फाइनल रिहर्सल देखने के लिए आरके बीच पर आमंत्रित किया गया। हजारों फीट की ऊंचाई से कॉम्बैट फ्री फॉल के दौरान आरके बीच पर 2 मार्कोस कमांडो की हवा में टक्कर हो गई और वे पैराशूट में उलझ कर समुद्र में जा गिरे। ऑपरेशन डेमो की रिहर्सल के दौरान हुई इस दुर्घटना पर सतर्क नौसेना की नाव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों मार्कोस कमांडो को बचा लिया।
 
भारतीय नौसेना के अनुसार यह वार्षिक फ्लैग शिप आउटरीच कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ एक मजबूत बंधन को बढ़ावा देने का प्रयास है। यह कार्यक्रम राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट तत्परता को प्रदर्शित करने के लिए पूर्वी नौसेना कमान की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। ​परिचालन प्रदर्शन के दौरान युद्धपोतों, पनडुब्बियों, विमानों, नौसेना बैंड और मरीन कमांडो (मार्कोस) के प्रदर्शनों के माध्यम से भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं को दिखाएगा। इस बार के कार्यक्रम ​में विभिन्न प्रकार के युद्धपोतों ​का उच्च गति ​का युद्धाभ्यास​ दिखाया जाएगा।​
 
नौसेना के लड़ाकू विमान फिक्स्ड विंग मैरीटाइम विमानों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टर उड़ान ​भरेंगे।​ इसके अलावा उभयचर हमले का प्रदर्शन, लाइव स्लिथरिंग​ ऑपरेशन और ​मरीन कमांडो ​का कॉम्बैट फ्री फॉल ​भी शामिल हैं। ​मरीन कमांडो हेलीकॉप्टर से समुद्र में उतरकर बंधक को छुड़ाने के साथ आतंकवादियों के कैंप को ध्वस्त करने का लाइव प्रदर्शन ​करेंगे।​ इस कार्यक्रम में ​विशाखापट्टनम के ​एनसीसी कैडेट्स अनूठा हॉर्न पाइप डांस ​करेंगे और ​पूर्वी नौसेना कमान​ का बैंड बीटिंग रिट्रीट समारोह ​में शामिल होगा।​
MadhyaBharat 3 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.