Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांकेर सांसद का फाेन परअभद्र भाषा का प्रयोग करते एक विडियाे हुआ वायरल
kanker,  video of Kanker MP ,abusive language

कांकेर । जिले के कांकेर लाेकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुझे गाली दी, इसलिए मैने कहा मैं तेरा बाप बोल रहा हूं।

 

पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसे लेकर भैंसगांव में रावघाट परियोजना को लेकर एक बैठक रखी गई थी, इसमें सांसद भोजराज नाग पहुंचे थे। बैठक के पीडिताें के द्वारा अपनी समस्या बताने के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए मोबाइल से ठेकेदार की बात सांसद भोजराज नाग से करवाई। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि कौन बौल रहे हो? ग्रामीणों का पैसा क्यों नही दे रहे हो? इस पर फोन पर दूसरी ओर मौजूद ठेकेदार अजय साहू भड़क गया और कहने लगा कौन बोल रहा है बे। इसके बाद अपशब्द कहते हुए बोला कि तुम कौन होते हो मुझे पैसा देने के लिए बोलने वाले। मामले में रावघाट पुलिस आरोपित  ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जांच कर रही है।

 

रावघाट थाना प्रभारी सोमेंद्र बघेल ने बताया कि रावघाट पुलिस ने सांसद के निर्देश और ग्रामीणों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ठेकेदार अजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ठेकेदार ने जमानत याचिका दायर कर न्यायालय से जमानत ले ली है, उसे रिहा कर दिया गया है।

 

 

MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.