Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के काेरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर जिले में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी
raipur, Fraud worth crores,Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के काेरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर जिले में करीब 1500 लोगों से 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई है। सेनलुकर कंपनी के ऐप में लोगों ने केला और संतरे जैसे फलों पर निवेश किया। शुरुआत में उन्हें अच्छा रिटर्न मिला, लेकिन पंद्रह दिन पहले ऐप बंद हो गया। ठगी के शिकार उक्त दोनों जिलों से सैकड़ों लोगों ने बैकुंठपुर थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत कराई है। पीड़ितों के अनुसार हजारों लोगों से लगभग 10 करोड़ से अधिक की राशि की ठगी की गई है ।

कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने आज बताया कि उक्त ठगी के मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। कंपनी स्पेन की बताई जा रही है ,जो कथित तौर पर फलों और उनके प्रोडक्ट का व्यवसाय करने वाली बताई गई है। इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। पीड़ित लोगों के बयान के अनुसार करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

कंपनी में निवेश करने वाले और ठगी के शिकार शिकायतकर्ता गौरव जायसवाल और दर्शन सिंह ने बताया कि कोरिया और एमसीबी जिले में सैनलुकर कंपनी द्वारा ठगी का कारोबार व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से किया गया। निवेशकों को बताया गया कि 35 से अधिक देशों में कारोबार करने वाली उक्त यूरोपीय कंपनी में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा। व्हाट्सऐप के माध्यम से ही लोगों को एपी के लिंक भेज दिए गए और ऐप डाउन करवाया गया। सदस्यों को कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। दो ग्रुपों में दोनों जिलों से करीब 15 सौ से अधिक सदस्य थे। कंपनी के टीम लीडर ऑनलाइन मीटिंग लेते थे और निवेश करने के लिए कहते थे। पीड़ितों ने बताया कि कंपनी ने शुरुआत में 550 रुपये प्रति दिन राशि रिटर्न के रूप में दिए। लोगों ने तीन,सात ,दस ,17 तथा 25 हजार रुपये की योजना में निवेश किया। अधिकांश निवेशकों ने एक लाख या इससे ज्यादा की राशि निवेश की है 

इन लोगों ने बताया कि कंपनी का संचालनकर्ता कैथरीन नामक महिला थी और वह निवेशकों को जवाब भी देती थी। ऐप से पैसे की निकासी बंद होने पर इसकी शिकायत की गई तो कैथरीन ने कहा कि क्रिसमस और छुट्टियों के कारण यह स्थिति बनी है। छुट्टियों के समाप्त होने के बाद निकासी हो जाएगी। कंपनी ने ऐप के माध्यम से निवेश के लिए लोगों से पैसे वसूले। शुरूआत में अच्छे रिटर्न मिलने पर लोग ज्यादा पैसा निवेश करते गए। जब ऐप बंद हो गया तो लोगों का एहसास हुआ कि उन्हें ठग लिया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि इसमें कई लोगों ने लाखों का निवेश किया है और करीब 10 करोड़ से ज्यादा की राशि की ठगी की गई है।

MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.