Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के सक्ती में छात्रा ने जीभ काटकर शिवलिंग काे चढ़ाया
korba, Sakti, Chhattisgarh

कोरबा/सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के डभरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 11 वीं की एक छात्रा ने घर के पास स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर को

अपनी जीभ काटकर अर्पित कर दी। इससे मंदिर में खून ही खून दिखाई दे रहा है। घटना के बाद से छात्रा लहूलुहान हालत में मंदिर में मौजूद है। बताया जा रहा है कि जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना में लीन हो गई है। पुलिस वालों को गांव के लोगों ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। जिला पुलिस  
अधीक्षक अंकिता शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। 
 
डभरा थाना क्षेत्र के फ़ोगरम चौकी के अंतर्गत देवरघटा गांव के अचारिपाली मोहल्ले में आज सुबह 7 बजे एक छात्रा ने घर के पास तलाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर शिवलिंग में समर्पित कर दी। 16 वर्षीय छात्रा का नाम आरुषि चौहान है और वह 11 वीं में पढ़ती है। छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी। साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोरगुल और अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है। उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो वह खुद को मार डालेगी। परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। छात्रा के माता-पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया और उसे अस्पताल ले जाने की बात की। लेकिन छात्रा के माता-पिता ने साफ इनकार कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद हैं। 
MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.