Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
थाने में युवक की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल राहुल गांधी बोले-दलित की हत्या हुई
dewas, youth committing suicide , Rahul Gandhi
देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में दो दिन पहले एक युवक के सतवास पुलिस थाने में आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है। रविवार को कांग्रेस ने दिनभर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब पार्टी नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भाजपा पर पर निशाना साथा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हाेंने कहा कि देवास में दलित युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई, जो दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय है।
 
इस मामले में राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा, "एक तरफ मध्य प्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई, दूसरी तरफ ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा गया है। ये दोनों घटनाएं दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय हैं। भाजपा की मनुवादी सोच के कारण उनके शासन वाले राज्यों में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सरकार की शह के बिना ये संभव नहीं है। देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम उनके साथ हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।"
 
मामले में मृतक युवक के भांजे शिवराम का कहना है कि शनिवार शाम की दो पुलिसकर्मी सरदार मोहल्ले से मामा मुकेश को पिटाई करते हुए ले गए। कुछ मिनट बाद दूसरे मामा गरीब लोंगरे के साथ पीछे-पीछे मैं भी थाने पहुंच गया। हमने सोचा कि रविवार को कुछ होगा नहीं। यहां बात की तो एएसआई सिद्धनाथ सिंह बैस साहब बोले कि धाराएं गंभीर लग रही हैं, तू छह हजार रुपये लेकर आ तो धाराएं कम कर देंगे। उस वक्त करीब 6 बजे थे। मामा मुकेश थाने में एक कमरे में सही-सलामत बैठे थे। हम दोनों रुपयों का इंतजाम करने चले गए। करीब 6:45 बजे थाने लौटे। यहां देखा कि पुलिसकर्मी मामा को चुपके से गाड़ी में डाल रहे थे। मैंने पहचान लिया। पूछा, तो कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना कहा कि मुकेश ने फांसी लगाने की कोशिश की है। वे गाड़ी लेकर चले गए। हम भी पीछे-पीछे चल दिए। वे मामा को सिविल अस्पताल ले गए थे।
 
गौरतलब है कि देवास जिले के ग्राम मालागांव निवासी मुकेश (35) पुत्र गबूलाल लोंगरे के खिलाफ एक महिला ने 26 दिसंबर को मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत की थी। इसी मामले में सतवास थाना पुलिस ने 28 दिसंबर की शाम को मुकेश को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस थाने में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करते हुए सतवास थाने का घेराव किया था। यह प्रदर्शन 12 घंटे चला था। इस मामले में राज्य सरकार द्वारा सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है।
MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.