Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस मुख्यालय में दी गई मनमोहन सिंह को विदाई
new delhi, Manmohan Singh ,Congress headquarters

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए आज सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह आदि दिवंगत नेता के दर्शन किए।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रगान गाकर उन्हें नम आंखों से विदा किया। कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद गौरव गोगोई, रेवंत रेड्डी, अलका लांबा आदि प्रमुख हैं।
सुबह लगभग पौने दस बजे कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निगम बोध घाट के लिए शुरू हुई। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सुबह 11:45 बजे निगम बोध घाट पर राजकीय और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। शुक्रवार को डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया था। रात 9 बजकर 51 मिनट पर सिंह ने एम्स में अंतिम सांस ली।

बाइडेन ने सिंह के निधन पर शोक जताया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं और मनमोहन सिंह के कार्यों की सराहना करते हैं। उन्होंने मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


 

 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.