Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
संभल: निर्माणाधीन पुलिस चौकी के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ भूमि पूजन
 Sambhal: Bhoomi Pujan, police post
संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में विवादित जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी के निर्माण कार्य के लिए शनिवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया। पूजन पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। पूजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास खाली मैदान पर चौकी के लिए नपाई कराकर जेसीबी से नींव खोदने का कार्य प्रारंभ हो गया था।

 

स्थानीय निचली अदालत में संभल जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर का दावा पेश करने के बाद कोर्ट द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर ने टीम के साथ 19 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे किया। रात का समय और भीड़ को देख सुरक्षा कारणों से सर्वे कार्य को बीच में ही स्थगित कर दिया था। इसके बाद ही 24 नवंबर को टीम ने मस्जिद में सर्वे करने प्रारंभ कर दिया था और कुछ देर बाद जामा मस्जिद क्षेत्र में 700-800 लोगों की जुटी भीड़ उग्र हो गई थी। जिसने एक भयानक हिंसा का रूप ले लिया था। आगजनी, पथराव और फयरिंग में चार युवकों की मौत हुई थी। कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। सरकारी वाहनाें में ताेड़फाेड़ की गई थी। प्रशासन और पुलिस ने किसी तरह स्थिति काे संभाल लिया।

 

संभल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को विवादित शाही जामा मस्जिद के पास खाली पड़े हुए मैदान में नई पुलिस चौकी के निर्माण का  बड़ा निर्णय लिया था और जुम्मे की नमाज के बाद पुलिस चौकी के लिए जगह को चिह्नित कर नपाई आदि की गई। इस दौरान एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारी श्रीशचंद्र सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे थे। इसके बाद पुलिस चौकी के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का कार्य जेसीबी द्वारा प्रारंभ कर दिया गया था। इस निर्माणाधीन पुलिस चौकी का नाम ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा जा सकता है।

 

भूमि पूजन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस जगह पर पुलिस चौकी बनाने का फैसला लिया गया है। संभल के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह नाम प्रस्तावित किया गया है।
MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.