Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बारसूर के इंद्रावती नदी सातधार में डूबे नाबालिग का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
dantewada, No clue found , minor
दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत इंद्रावती नदी के सातधार में गुरुवार काे डूबे नाबालिग यश कुमार साहू 13 वर्ष निवासी धमतरी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आज शुक्रवार को जगदलपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो दंतेवाड़ा की टीम के साथ मिलकर खोजबीन में जुटी हुई है।
 
एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि, तलाश जारी है, गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग यश कुमार साहू गुरुवार 26 दिसंबर की सुबह दोस्तों के साथ करीब 7 बजे धमतरी से बारसूर पहुंचा था। वहीं सातधार जाने वाले मार्ग पर लगे नाका को इन्होंने स्वयं खोलकर जल प्रपात की तरफ चले गए थे। जहां सभी नहाने के लिए पानी मे उतरे, जिसके बाद नाबालिग एका-एक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसके बाद उसके साथ आए लोग पास में ही स्थित सीआरपीएफ 195 बटालियन के कैंप पहुंचकर डूबने की जानकारी दी गई। सूचना पर सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गुरुवार को दिनभर उसकी खोजबीन करती रही। पिछले कई घंटों से खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिलने से आज शुक्रवार को जगदलपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जिस जगह हादसा हुआ है, अब उस जगह किसी और को जाने नहीं दिया जा रहा है।
MadhyaBharat 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.