Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
माकन की टिप्पणी पर भड़की आआपा
new delhi, AAP got angry , Maken

नई दिल्ली । दिल्ली में इंडी गठबंधन न सिर्फ बिखर गया है बल्कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) के बीच तलवारें खिंच गई हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कल अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आआपा सांसद संजय सिंह ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर पलटवार किया। आआपा ने कहा कि कांग्रेस को आईएनडीआईए (इंडी गठबंधन) से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

 

आआपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस भाजपा के पक्ष में खड़ी है। अजय माकन भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और आआपा के नेताओं को कोसते हैं। उन्होंने कल आआपा के संयोजक केजरीवाल को "एंटी नेशनल" कहा। क्या आज तक अजय माकन ने भाजपा के किसी नेता को ऐसा कहा? ये कैसा बयान है? जिस केजरीवाल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ में प्रचार किया, संसद में हम कांग्रेस के साथ खड़े रहे, उसी पार्टी (यूथ कांग्रेस) के नेता केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। हरियाणा चुनाव में हम कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस के कारण गठबंधन नहीं हुआ। इसके बावजूद हमारे किसी नेता ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। आज कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची देखकर साफ पता चल रहा कि जैसे वह भाजपा के दफ्तर से बन कर आ रही है।


संजय सिंह ने अत्यंत तल्ख लहजे में कहा, "अजय माकन और उनकी पार्टी ने जो दुस्साहस किया है, उसके लिए कांग्रेस से बात करूंगा। अगले 24 घंटे में कांग्रेस पार्टी माकन पर कार्रवाई करे। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम इंडी गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों से बात करके कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर कराएंगे।"

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह साबित हो गया है कि उसकी भाजपा से साठगांठ हो गई है। माकन के केजरीवाल के बारे कल की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आतिशी ने कड़ा एतराज जाहिर किया। आतिशी ने कहा कि कल कांग्रेस के नेता ने केजरीवाल और मेरे (आतिशी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। क्या इससे पहले कभी भाजपा के खिलाफ शिकायत या एफआईआर दर्ज करवाई? हमें आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का खर्च भाजपा से आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी की चुनावी फंडिंग भाजपा द्वारा की जा रही है। आतिशी ने सवालिया लहजे में कहा कि जब कांग्रेस को लगता है कि हम एंटी नेशनल हैं तो लोकसभा चुनाव मिलकर साथ क्यों लड़ा? उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आआपा को हराने के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ साठगांठ कर ली है।

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.