Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
केजरीवाल से मिलने पहुंचे दिल्ली वक्फ़ बोर्ड के इमामों और मोअज्जिन को पुलिस ने रोका
new delhi, Police stopped,Delhi Waqf Board

नई दिल्ली । दिल्ली वक्फ़ बोर्ड से जुड़े इमाम और मोअज्जिन 17 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज हो कर आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के 5 फिरोजशाह रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके घर से दूर ही रोक लिया। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के नेतृत्व में इमामों को केजरीवाल से मिले बगैर खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में केजरीवाल के आवास से 28 दिसंबर को मिलने का समय दिए जाने के बाद इमाम वहां से वापस चले गए।

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना साजिद रसीदी ने बताया कि दिल्ली वक्फ़ बोर्ड जो कि दिल्ली सरकार के अधीन आता है, उसकी मस्जिदों में तैनात 240 के करीब इमाम और मोअज्जिन को पिछले 17 महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। बार-बार सरकार से अनुरोध करने के बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। इसलिए आज वह केजरीवाल से मिलने उनके आवास आए थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि हमें परसों 28 दिसंबर को शाम 5 बजे का समय दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने की वजह से इमामों की दयनीय स्थिति हो गई है। हम सभी लोग उधार मांग कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। बच्चों की स्कूल की फीस आदि भी समय पर अदा नहीं कर पा रहे हैं। इमान को 18000 रुपया प्रतिमाह और मोअज्जिन को 16000 रुपया प्रतिमाह वक्फ़ बोर्ड के जरिए दिया जाता है। अगर परसों केजरीवाल से मुलाकात के बाद हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.