Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
श्योपुर की सड़क पर घूमते नजर आया कूनो के जंगल में छोड़ा गया चीता अग्नि
seopur, Cheetah Agni,Kuno forest
श्योपुर । मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में खुले जंगल में छोड़े गए दो चीतों में एक चीता "अग्नि" श्योपुर शहर की सड़क पर घूमते नजर आया है। मंगलवार-बुधवार की रात एक वाहन सवार राहगीर ने अपने कैमरे से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, शहर में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में भी अग्नि के सड़क पर घुमते हुए कैद हुआ है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार चीता अग्नि मंगलवार-बुधवार की रात शहर की पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, स्टेडियम परिसर में देखा गया। स्टेडियम में उसने एक मादा डॉग का शिकार किया है। अभी तक चीता की लोकेशन शेयर करने से इंकार कर रहे चीता प्रबंधन ने भी पुष्ट किया है कि चीता जंगल से काफी दूर घूम रहा है।


पिछले चार दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके के पास पहुंचे चीते का शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए 6 मिनट का वीडियो सामने आया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात वह शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास देखा गया। यहां चीते ने एक मादा डॉग का शिकार किया। चीता स्टेडियम, कलेक्ट्रेट और ईको सेंटर होते हुए बावंदा नाले तक पहुंचा है। रात एक बजे का शिवपुरी रोड पर स्थित जैन रेस्टोरेंट व गोयल फोटो कॉपी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके दौड़ते हुए फुटेज आए हैं। यह चीता अमराल नदी किनारे होते हुए स्टेडियम में घुसा था।


कूनो की तरफ जंगल में चला गया
कलेक्ट्रेट से आगे से निकलकर कूनो की तरफ जंगल में चला गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी वह गोरस कलमी के बीच भीमलत गांव के पास है। कूनो नेशनल पार्क की चीता ट्रैकिंग टीम इस चीते को ट्रैक कर रही है। इस इलाके से सामान्य और कूनो वन मंडल का बफर जोन का जंगल लगा हुआ है। क्रशर बस्ती में रहने वाले युसूफ खान ने बताया कि स्टेडियम में दो गाड़ियां भी कुछ दूरी से चीतों की निगरानी कर रहीं थी। लोगों ने जब चीतों का वीडियो बनाया तो मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिया।


कुछ लोगों का कहना है कि चीता डॉग का शिकार कर उसे खींचकर ले गया। वीडियो सामने आने के बाद स्टेडियम में रहने वाले कर्मचारी दहशत में हैं, हालाकि कूनो प्रबंधन व चीता मित्रों ने पहले भी लोगों को समझा रखा है कि चीते किसी पर हमला नहीं करते, इसलिए डरें नहीं केवल सचेत रहें।


नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरूकुरालका कहना है कि दूसरे चीता वायु की लोकेशन मुरैना की ओर है। चीता की निगरानी के लिए उनकी टीमें तैनात है जो 24 घंटे उसे पर निगरानी रखते हैं। टीम में तीन-तीन लोगों की ड्यूटी है, प्रत्येक टीम की ड्यूटी 8 घंटे की है, जरूरत पड़ने पर चीते को ट्रेंकुलाइज के लिए भोपाल स्तर के अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया जाता है।
MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.