Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सबसे ऊंचे नक्‍सली स्मारक काे जवानों ने बम विस्फाेट से उड़ाया
bijapur, soldiers blew up, tallest Naxal monument

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले अंर्तगत अंदरूनी नक्सलियाें के काेर इलाका सबसे सुरक्षित पनाहगाह ग्राम कोमटपल्ली में नक्सलियों ने 64 फीट ऊंचा स्मारक बनाया था, जो नक्सलियाें का सबसे ऊंचा स्मारक है। नक्सलियाें के 64 फीट सबसे ऊंचे स्मारक काे सुरक्षाबलाें ने बम विस्फाेट कर ध्‍वस्‍त कर दिया है। वर्ष 2022 में नक्सलियों ने यहां 12 हजार लोगों की मौजूदगी में शहीदी सप्ताह मनाया था।

 

नक्सल स्मारक को ध्वस्त करने से पहले जवानों और अधिकारियों ने इसके साथ सेल्फी भी ली। लगभग एक सप्ताह पहले तक यह इलाका नक्सलियों का सबसे सुरक्षित पनाहगाह था। इस इलाके में 20 दिसंबर को झिड़पल्ली और वाटेवागु गांव में जवानों का नया सुरक्षा कैंप

खुलने के बाद मंगलवार को बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव बड़ी संख्या में जवानों को साथ लेकर नक्सल स्मारक वाली जगह पर पहुंचकर सबसे बड़े नक्सली स्मारक के चारों तरफ बम बिछाने के बाद चंद सेकंड में ही ध्‍वस्‍त कर क‍िया।

 
उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों के सबसे सुरक्षित पनाहगाह में 64 फीट सबसे ऊंचे स्मारक का निर्माण अपने बड़े नक्सली नेता 50 लाख के इनामी अक्की राजू की याद में बनाया था। पुलिस का दावा है कि अपने सबसे सुरक्षित इलाके में नक्सली बैक फुट पर आ चुके हैं। नक्सलियों ने 3 अगस्त 2022 को बीजापुर जिले के कोमटपल्ली में इस स्मारक को बनाया था। इस मौके पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के लगभग 500 से ज्यादा हथियारबंद नक्सलियों ने 10 से 12 हजार ग्रामीणों के साथ मिलकर शहीदी सप्ताह मनाया था। इस आयोजन में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सक्रिय करोड़ों रुपए के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर दामोदर, सुजाता, विकास जैसे बड़े नक्सली नेता यहां पहुंचे थे। इनके अलावा पामेड़ एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी, माड़ एरिया कमेटी, इंद्रावती एरिया कमेटी, कंपनी नंबर 9 के भी बड़े नक्सली नेता यहां शामिल हुए थे।
 
विदित हाे कि, नक्सली प्रति वर्ष 27 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। इस सप्ताह में बीमारी या मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को याद किया जाता है। इस मौके पर ग्रामीणों की मौजूदगी में सभा करते हैं और उन्हें क्रांतिकारी बताया जाता है। नक्सलियाें का शहीदी सप्ताह 2022 से पहले तेलंगाना या महाराष्ट्र बॉर्डर पर आयोजित होता था। लेकिन करीब 15 सालों में पहली बार 3 अगस्त 2022 को नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने के लिए बीजापुर जिले के कोटमपल्ली गांव को चुना था। इस इलाके काे नक्सली अपना सबसे सुरक्षित इलाका मानते आ रहे थे।
MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.