Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
युवक को पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तेरह आरोपित गिरफ्तार
dhamtari,Thirteen accused arrested,young man to death

धमतरी । खलिहान से तीन कट्टा धान चोरी के लिए सहयोग करने के आरोप में घर में सोए युवक को आरोपितों ने घर से घसीटते हुए निकालकर अपने मोहल्ला में ले जाकर लाठी-डंडा से मारकर उनकी हत्या कर दी। वहीं दो अन्य लोगों को घायल किया है। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर की रात में ग्राम सिरसिदा निवासी भीखम साहू के यहां चोरी करने आए हो कहकर कुछ ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए कार्तिक पटेल और मोन्टू साहू को वहां से भागने की बात कही और ओंकार साहू को पकड़ लिया। पकड़ाने वाले युवक ने पूछने पर कार्तिक पटेल और मोन्टू साहू का नाम बताया, तो उनको भी घर से बुलाने कुछ देर बाद 10-12 ग्रामीण महिला एवं पुरुष इकट्ठा हो गए। जिसमें ग्राम सिरसिदा के भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू, बिरेन्द्र साहू, तोरण साहू, रामनाथ साहू, रमेशर साहू, धान बाई साहू, गीतांजली साहू, शशिकला साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धान चोरी की बात को लेकर प्रार्थी को एवं मृतक कार्तिक पटेल, संजय साहू, देवेन्द्र साहू, ओंकार साहू,धनेश्वर निषाद को हाथ मुक्का एवं डंडा से रात में 22 दिसंबर से 23 दिसंबर सुबह सात बजे मारपीट किया। इससे कार्तिक पटेल के हाथ पैर,पीठ शरीर में गंभीर चोट लगने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की बात कहकर गंभीर हालत में कार्तिक को स्वजन के हवाले कर दिया। तब सुबह से ही कार्तिक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु होने पर लिखित शिकायत मृतक के पिता ने किया, तब पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना किया। कथन से प्रकरण के आरोपित डोमेश कुमार साहू 18 वर्ष का एवं अन्य आरोपितों के द्वारा भी मारपीट करना पाये जाने से प्रकरण में अन्य आरोपितों का नाम जोड़ा गया है, जिसमें आरोपित भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू ने अपने अन्य साथी आरोपितों से मिलकर अपराध करना स्वीकार किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में भीखम साहू 41 वर्ष, नोहर राम साहू 39 वर्ष, बुदेश्वर साहू 29 वर्ष, प्रेम कुमार साहू 48 वर्ष, किशन साहू 22 वर्ष, बिरेन्द्र कुमार साहू 34 वर्ष, तोरण लाल साहू 43 वर्ष, रामनाथ साहू 59 वर्ष, रमेशर साहू 58 वर्ष, डोमेश कुमार साहू 18 वर्ष, गीतांजली साहू 37 वर्ष, शशिकला साहू 38 वर्ष, भानमति साहू उर्फ भान बाई 43 वर्ष ग्राम सिरसिदा शामिल है।

 

 

MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.