Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी
dehradoon,  roadways bus , Almora to Haldwani

देहरादून । उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड राज्य सड़क परिवहन निगम की बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अपराह्न करीब 3 बजे हुआ। बस में 28-29 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश नर्सिंग छात्राएं बताई जा रही हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और नैनीताल जिले की पुलिस ने इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 25 के घायल होने की पुष्टि की है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह सीधे खाई में गिर गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस रानीबाग से हल्द्वानी की ओर जा रही थी और एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस खाई में गिर गई। 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भीमताल के पास बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

 

परिवहन विभाग ने हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और खराब सड़क स्थिति हो सकती है।

 

प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करें।

MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.