Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हरियाणा के तीन जिलों में भूकंप के झटके
chandigarh,Earthquake jolts , Haryana

चंडीगढ़ । हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत जिले के गांव कुंडल रहा है। यहां किसी प्रकार के जानि नुकसान का समाचार नहीं है।


बुधवार की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में पांच किलोमीटर गहराई में रहा। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को अलर्ट किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए।

 

सोनीपत से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुंडल में चौपाल में बैठे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। झटके महसूस हाेते ही उन्होंने शोर मचाकर लोगों को घरों के बाहर खुले मैदान में एकत्र कर लिया। पशुओं ने भी भूकंप के झटके महसूस किए और कई पशु चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने पशुओं की रस्सी खोलकर उन्हें भी खुले में छोड़ दिया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई तो लोग पुन: अपने घरों व कामकाज पर लौटे।

 

औद्योगिक नगरी पानीपत के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण उद्योगों में काम कर रहे कारीगर बाहर निकल आए। पानीपत में कुछ समय के लिए उद्योगों में चल रही मशीनें व अन्य कामकाज बंद कर दिया गया। लोगों को जब यह अहसास हुआ कि अब दोबारा भूकंप के झटके नहीं आएंगे तब वह अपने काम पर लौटे।

MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.