Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के कांकेर से पच्‍चीस लाख का इनामी नक्सली प्रभाकर राव गिरफ्तार
kanker, Naxalite Prabhakar Rao, carrying a reward

कांकेर/जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो के सीनियर नक्सली (माओवादी) प्रभाकर राव को पुल‍िस ने नाकेबंदी कर कांकेर ज‍िले के अंतागढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रभाकर राव पर 25 लाख का इनाम घोष‍ित है। प्रभाकर राव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में दर्जनों अपराध पंजीकृत हैं। गिरफ्तार नक्सली प्रभाकर राव से लगातार पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


दूसरी ओर नक्सलियाें ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके में रव‍िवार बीती रात बैनर लगाकर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके लीडर प्रभाकर को 19 दिसंबर 2024 काे गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। नक्सली बैनरों में उन्होंने मांग की कि प्रभाकर को सुरक्षित तरीके से न्यायालय में पेश किया जाए। इसके बाद आज साेमवार काे पुलिस ने सीनियर माओवादी कैडर प्रभाकर राव काे गिरफ्तार करने की जानकारी सार्वजनिक की है।
 
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने आज (सोमवार) को पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की दृष्टिकोण से पुलिस बल को मिली एक महत्वपूर्ण सफलता है। 25 लाख के इनामी प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव द्वारा नक्सल संगठन में वर्ष 1984 में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती होकर विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली की जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव, ग्राम बीरपुर, जिला जगित्याल, तेलंगाना राज्य का निवासी है। वह ओड़िशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के शीर्ष माओवादी लीडरों का करीबी सहयोगी रहा।
 
आईजी ने बताया कि प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की पत्नी राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है। बताया गया क‍ि उसके नक्‍सलियाें के सीसीएम सचिव बसवा राजू, सीसीएम के.रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू, देवजी उर्फ कुमा दादा, कोसा, सोनू, मल्लाराजा रेड्डी उर्फ संग्राम से करीबी संबंध हैं। नक्सलियाें के सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई है। उन्‍होंने बताया क‍ि बस्तर संभाग अंतर्गत माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 में अब तक कुल 884 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.