Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन
ratlam, Violent protests , road accident
रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बाजना थाना क्षेत्र ग्राम छावनी झोड़िया में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद उपजे विवाद ने शनिवार की रात उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाजना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि व्यापारियों ने घटना के विरोध में रविवार को बाजना बाजार बंद रखा।


जानकारी के अनुसार, गत 20 दिसंबर की रात ग्राम छावनी झोड़िया में बाइक और बस की टक्कर में कमल अमलीयार (27) और दीपक खराड़ी (25) की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। शिवगढ़ पुलिस ने बस को जब्त कर शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा। शनिवार को मृतकों के परिजन और ग्रामीणों ने बाजना के बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, तत्काल एक-एक लाख की आर्थिक सहायता और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की।


मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाजना थाने पहुंचकर घेराव कर धरना दे दिया था। रात करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें एसडीओपी नीलम बघेल, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़, गेंदलाल मकवाना, शुभम प्रजापत समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद मृतकों के शवों को कस्टडी में लेकर ग्राम घाटा खेरदा भेजा, जहां सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और नौ आरोपितों को हिरासत में लिया।


घटना और भांजगड़ा (समझौता) प्रथा के विरोध में बाजना के व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, जबकि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले के बाजना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दु:ख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो-दो लाख रुपये स्वीकृत कर जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.