Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ करके वापस भेजा जाएगा : सीएम फडणवीस
mumbai, Illegal Bangladeshis, Maharashtra

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ तेज करके उन्हें वापस उनके देश में भेजा जाएगा। इसके लिए प्रशासकीय स्तर पर जोरदार तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हिंदुओं के अलावा अन्य समुदायों के धार्मिक स्थलों को राज्य के नियंत्रण में लाने की मांग का अध्ययन करेगी।


देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में कहा कि राज्य सरकार मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अडिग है। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा।" देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभागृह में हिंदुओं के अलावा अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों को राज्य सरकार के नियंत्रण में लाने की आवश्यकता जताई थी। उन्होंने कहा था कि यह जनता की मांग है कि न केवल हिंदू मंदिर बल्कि अन्य धर्मों के पूजा स्थलों को भी सरकारी नियंत्रण में लाया जाना चाहिए। 


मुख्यमंत्री फडणवीस ने दो दिन पहले विधानसभा में यह भी दावा किया था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान को नक्सल आंदोलन के कुछ प्रतिबंधित फ्रंटल संगठनों का समर्थन प्राप्त था। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिख कर इन संगठनों के नाम सार्वजनिक किए जाने की मांग की थी। इस पर और खुलासा करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन संगठनों के खिलाफ यूएपीए और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रस्तावित महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक, 2024 पर आपत्ति जताने वाले संगठनों से विधानमंडल में कानून पारित होने से पहले वार्ता की जाएगी। विधेयक का मसौदा पुलिस के नक्सल विरोधी दस्तों की मांग और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ माओवादी प्रभावित राज्यों में मौजूद कानून की तर्ज पर तैयार किया गया है। हम चाहते हैं कि इस पर उचित विचार-विमर्श हो और इसके बाद इसे पारित किया जाए और इसलिए इसे दोनों सदनों के 21 सदस्यों वाली संयुक्त चयन समिति के पास भेजा गया है। आपत्ति जताने वाले संगठनों को जेएससी के समक्ष कानून पर अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.