Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुंबई से इंदौर आ रही स्लीपर कोच बस में अचानक लगी आग
badwani,   sleeper coach bus,caught fire
बड़वानी । मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालसमुंद बैरियर के समीप रविवार को मुंबई से इंदौर जा रही एक स्लीपर कोच यात्री बस में अचानक आग लग गई। चलती बस में पीछे धुआं उठता देख चालक ने बस को धीमा कर सड़क किनारे खड़ा किया और सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को नीचे उतार लिया। इसके बाद चंद मिनटों में ही आग पूरी बस में फैल गई और धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल का गाड़ी मौके पर पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


पुलिस के अनुसार घटना मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बालसमुद बैरियर के पास सत्यम ढाबे के सामने हुई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सेंधवा और राजपुर से पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों में आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।


नागलवाड़ी थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर ने बताया कि बस मुंबई से इंदौर की ओर बस जा रही थी। सत्यम ढाबे के सामने पिछले डिस्क ब्रेक लगाने पर अचानक बस में आग लगी। बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक बस से उतर गए। आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों को दूर हटाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आस पास के फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है।


बस से यात्रा कर रही यात्री विधि नागर ने बताया कि हंस ट्रेवल्स की बस शनिवार की शाम करीब 5 बजे मुंबई से इंदौर के लिए निकली थी। रविवार सुबह 10 बजे के करीब अचानक बस का टायर फटा और इसी के कारण शायद बस में आग लगी। इससे पहले सभी यात्रियों और सामान को बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। इसके बाद आग बुझाने का भी प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझी। चालक ने चलती बस में धुआं उठता देखा और बस रोककर यात्रियों को फौरन बस ने नीचे उतारा। शायद कुछ शॉर्ट सर्किट हुआ है। बस के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया गया था किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


यात्रियों का कहना है कि बस के पिछले टायरों के ब्रेक लाइनर चिपक रहे थे। इसकी जानकारी ड्राइवर को भी थी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। घटना से करीब एक घंटा पहले ही ड्राइवर और परिचालक ने ब्रेक लाइनरों को चेक किया था। घटनास्थल पर भी ब्रेक लाइनर ही चिपक गए थे, जिसके कारण यात्रियों ने धुंआ उठता देखा और ड्राइवर और कंडक्टर को इसकी सूचना दी। एक अन्य यात्री गौतम देशमुख ने बताया कि वे ठाणे मुंबई से प्रयागराज जा रहे थे। बस से वह इंदौर की यात्रा कर रहे थे। घटना से आधे घंटे पहले ही बस के वैक्यूम पंप या ब्रेक लाइनर में कुछ दिक्कत होने से बस को रोक कर सुधार कार्य किया गया था। यहां करीब एक घंटे तक सुधार कार्य किया था।


बस में आग लगने की घटना के बाद इंदौर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जुड़ गई थी। वाहनों के सिंगल लेन से गुजरने के कारण करीब एक घंटे से भी अधिक देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। मौके पर पहुंची नांगलवाड़ी थाना पुलिस और बालसमूद चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवागमन को सुचारू रूप से जारी रखा।

 

 

MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.