Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह देशव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
new delhi, Congress, Amit Shah

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने आंबेडकर के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी अगले सप्ताह को "आंबेडकर सम्मान सप्ताह" के रूप में मनाएगी।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम मनुस्मृति के उपासकों के खिलाफ बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी आगामी सप्ताह को "डॉ. आंबेडकर सम्मान सप्ताह" के रूप में मनाएगी। 

 

उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस सांसद, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य 22-23 दिसंबर को देश भर में अपने निर्वाचन क्षेत्रों और गृह जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 24 दिसंबर को पूरे देश में हम बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे और अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और मार्च निकालेंगे। मार्च के दौरान बाबा साहेब आंबेडकर का विशाल चित्र रखेंगे और अपनी प्रमुख मांगों के साथ बड़ी-बड़ी तख्तियां लेकर चलेंगे।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि 26-27 दिसंबर को हम बेलगावी में एक विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति सत्र और एक मेगा रैली आयोजित करेंगे, जहां हम डॉ. आंबेडकर और उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में संविधान के 75 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने जवाब में बाबा साहेब आंबेडकर के योगदान की सराहना की थी। हालांकि उस दौरान उनके भाषण में 11 सेकेंड के अंश को विवादास्पद बताते हुए कांग्रेस ने उस कथ्य को बाबा साहेब का "अपमान" करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा और अमित शाह पर हमलावर है।
MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.