Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
रूस के कजान में यूक्रेन का ड्रोन हमला
masco, Ukrainian drone attack , Kazan, Russia

मॉस्को । रूस के कजान में आज सुबह किए गए ड्रोन हमले से अफरातफरी मच गई। मानवरहित ड्रोन आवासीय ऊंची इमारतों से टकरा गए। इससे आग लग गई। कजान मेयर कार्यालय ने इसकी पुष्टि की।
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास के अनुसार, कजान मेयर कार्यालय ने कहा कि तातारस्तान की राजधानी कजान शहर के तीन जिलों में मानवरहित हवाई वाहनों ने आवासीय भवनों पर हमला किया। इसके बाद इन इमारतों को खाली करा लिया गया। तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निकानोव मौके पर हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को समयानुसार सुबह 7:50 बजे तातारस्तान क्षेत्र में एक ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। मगर इस हमले के बाद कजान के सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्वकी जिलों में आवासीय इमारतों में आग लग गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। कजान के मेयर इल्सुर मेत्शिन ने प्रभावित लोगों को अस्थायी आवास, गर्म कपड़े और भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में इस हमले को अमेरिका के 9/11 जैसा बताया गया है। कजान एयरपोर्ट को भी अस्थायी रूप से बंद करने का दावा किया गया है।रूस की विमानन निगरानी संस्था रोसावियात्सिया ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के माध्यम से कहा, कजान पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। दो अन्य हवाई अड्डों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। कजान मॉस्को से लगभग 800 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले के बाद आरोप लगाया कि इसके पीछे यूक्रेन का हाथ है।
रूस का कजान शहर 2024 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए चर्चा में रहा है। इसे रूस की तीसरी राजधानी भी कहा जाता है। वर्ष 2018 में यहीं पर फीफा वर्ल्ड कप आयोजित किया गया था। यहां भारत भी अपना दूतावास खोलने वाला है। यूक्रेन की राजधानी कीव से कजान की दूरी करीब 1400 किलोमीटर है।
तास के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रात को यूक्रेन के 19 मानव रहित ड्रोन को मार गिराया गया। यूक्रेन ने बेलगोरोड क्षेत्र में नौ, वोरोनिश क्षेत्र में पांच, काला सागर के ऊपर तीन, कुर्स्क में एक और क्रास्नोडार में एक ड्रोन भेजकर हमले की कोशिश की। रूस ने इन सभी को मार गिराया। द मॉस्को टाइम्स के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने शुक्रवार शाम कहा कि दक्षिण-पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र के एक शहर पर यूक्रेनी रॉकेट हमले में एक बच्चे सहित कम से कम छह लोग मारे गए।

MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.