Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
एनआईए ने खूंखार नक्सली बांद्रा ताती को किया गिरफ्तार
bijapur, NIA arrested, dreaded Naxalite
बीजापुर/रायपुर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने 10 जवानों की जान लेने वाले खूंखार नक्सली बांद्रा ताती को गुरुवार को सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसे अरनपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने यह जानकारी दी।

 

एनआईए की विज्ञप्ति के अनुसार बांद्रा ताती अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश में सीधे तौर पर शामिल था। जांच में यह भी सामने आया है कि ताती आईईडी के परिवहन के अलावा घातक हमले को अंजाम देने के लिए सहायक भूमिका निभा रहा था। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनकी मदद से बांद्रा ताती को पकड़ने में सफलता मिली। इस गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों के मनोबल को भी मजबूती मिलेगी और नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल, 2023 को ताती ने अरनपुर के पेड़का चौक के पास घात लगाकर विस्फोट किया था। इसमें दस जवानों की जान चली गई थी । इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने 26 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में इस जांच को एनआईए को सौंप दिया गया था।
MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.