Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
देवास में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग चार की मौत
dewas,Fire broke out,cylinder explosion
देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में आज तड़के एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दूसरी मंजिल पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना नयापुरा थाना क्षेत्र में तड़के करीब 4ः30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे स्थित डेयरी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ । सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के रेस्क्यू में जुटे , लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि हादसे में दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नयापुरा में डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर की दुकान नीचे थी और उनका परिवार ऊपर रहता था। आग लगने के दौरान दिनेश कारपेंटर और उनका परिवार घर में मौजूद था। अभी पुलिस की टीम मौके पर है। फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि कुछ इंफ्लेमेबल मटेरिल फर्स्ट फ्लोर पर स्टोर करके रखा गया था, इसकी जांच जारी है।
नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल ने बताया कि सुबह 4:48 बजे नयापुरा क्षेत्र में आर्यन मिल्क कॉर्नर पर एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली । मौके पर हमारी तीन फायर बिग्रेड पहुंची। रेस्क्यू कर एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों का शव निकाला। सिंगल रास्ता होने से इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रास्ते पर मलबा पड़ा होने से आग बुझाने और रेस्क्यू कार्य में दिक्कत हुई। मिल्क कॉर्नर में जहां ब्लास्ट हुआ, वहां एलपीजी सिलेंडर मिला है। मौके पर अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे। पहली मंजिल पर भी डेरी प्रोडक्ट भी रखे हुए थे।
बताया जा रहा है कि दिनेश कारपेंटर मूल रूप से देवास जिले के बजेपुर गांव विजयागंज मंडी रोड के रहने वाले थे। वह नयापुरा में पिछले डेढ़ साल से पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये परे रह रहे थे। वह यहां करीब सात साल से दूध डेयरी संचालित कर रहे थे। उनकी बेटी इशिका चौथी और चिराग पहली कक्षा में पढ़ रहे थे।
 

 

MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.