Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अनशनरत किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट करे पंजाब सरकारः सुप्रीम कोर्ट
new delhi, Punjab government , Supreme Court

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेक शिफ्ट अस्पताल में शिफ्ट करे। शुक्रवार काे जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि हलफनामा दायर कर बताएं कि डल्लेवाल को अस्थाई अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा और सभी जरूरी टेस्ट और इलाज दिया जाएगा। मामले की सुनवाई लंच बाद भी होगी।

 

दरअसल, सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि डल्लेवाल का टेस्ट हुआ था और उनका ब्लड टेस्ट का रिपोर्ट आया है। सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं। ईसीजी भी सामान्य है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 दिसंबर को पंजाब सरकार से कहा था कि वो आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट जमा करे, जिसके बाद पंजाब सरकार ने उनके रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया। इसके बाद सुप्रीम काेर्ट ने अनशनरत किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट कराने के लिए पंजाब सरकार काे निर्देशित किया है।

MadhyaBharat 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.