Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वार्डों के आरक्षण के साथ ही बज गयी निगम चुनाव की रणभेरी
raigarh,   reservation of wards ,corporation elections

रायगढ़ । आसन्न नगर निगम चुनाव हेतु रायगढ़ में गुरुवार को वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 48 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग , 5 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग और 11 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित किये गये। इस आरक्षण के बाद निगम की राजनीति में सक्रिय कई नामचीन नेताओं के लिये जहाँ मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं तो कई नेताओं के लिये अवसर खुल गये हैं।

 

वहीं पूर्व सभापति और भाजपा नेता सुभाष पांडेय की चुनावी संभावनाओं पर सर्वाधिक विपरीत असर पड़ा है। वर्तमान में वे वार्ड नं.16 से पार्षद हैं लेकिन इस बार यह वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित हो गया है। उनके लिये जो दूसरा संभावित विकल्प वार्ड नं. 14 था लेकिन वह भी इस बार पिछड़ावर्ग महिला के लिये आरक्षित हो गया है। इसी तरह पार्षद प्रभाती महापात्रे, अशोक यादव, संजय देवांगन, शैल कौशलेष मिश्रा, राजेन्द्र ठाकुर, चंद्रमणि बरेठ, सीनू राव, श्यामलाल साहू, रूपचंद पटेल, संजय चौहान और पदुमलाल प्रजापति भी आरक्षण की चपेट में आ गये हैं। इधर लखेश्वर मिरी, दिवेश सोलंकी, अनूप रतेरिया, बबुआ, रंजू संजय, मुरारी भट्ट जैसे पुराने दिग्गजों के लिये दरवाजे खुल गये हैं। मौजूदा पार्षदों में कई लोग खुशकिस्मत भी हैं जो कि इस फेरबदल से अप्रभावित हैं। इनमें से कुछ पार्षदों के वार्ड का आरक्षण तो बदला है लेकिन इससे उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। इनमें प्रमुख रूप से आरिफ हुसैन, रुक्मणी साहू(ननकी नोनी), नब्बू खान, जयंत ठेठवार, लक्ष्मी साहू, विकास ठेठवार, सलीम नियारिया, अनुपमा शाखा यादव, पूनम सोलंकी, महेश कंकरवाल, प्रभात साहू, पंकज कंकरवाल, डॉ प्रतीक विश्वाल, सपना सिदार, पिंकी यादव, राकेश तालुकदार, रत्थु जायसवाल, नवधा मिरी और नारायण प्रसाद पटेल का नाम उल्लेखनीय है।

 

आरक्षण के साथ ही चुनाव का बिगुल बज चुका और लोगों को महापौर पद के आरक्षण का इंतजार है। यह तो लगभग तय है कि महापौर पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिये ही आरक्षित रहेगा लेकिन वह महिला या स्वतंत्र होगा, यह उत्सुकता बनी हुई है। बहरहाल आज नगरनिगम चुनाव हेतु उठापटक चालू हो गयी है और संभावित उम्मीदवार अपनी गोटियां बिठाने में सक्रिय हो गये हैं।

 

MadhyaBharat 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.