Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
संसद में धक्का-मुक्की के दौरान घायल भाजपा सांसदों से प्रधानमंत्री ने की बात
new delhi,   Prime Minister spoke , BJP MPs injured

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान हुई धक्कामुक्की में घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को फोन करके उनका हालचाल पूछा। संसद के प्रवेश द्वार पर विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच हुई हाथापाई में दोनों सांसद घायल हो गए थे। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।


संसद परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अनादर का आरोप लगाते हुए किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान तीखी नोकझोंक के बाद यह घटनाक्रम हुआ। यह मामला उस समय और तूल पकड़ गया, जब भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक सांसद को धक्का देने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद सारंगी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। कुछ पत्रकारों से बातचीत में सारंगी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वह मुझसे टकरा गए। मैं गिर गया और मेरे सिर पर चोट लगी, जिससे खून बह रहा है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और किरेन रिजिजू ने आरएमएल अस्पताल में जाकर वहां भर्ती दोनों भाजपा सांसदों का कुशल-क्षेम जाना और अस्पताल प्रशासन से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब मैं देखने गया तो मुकेश राजपूत उस समय तक होश में नहीं थे। उनकी एमआरआई की जा रही थी।

आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजय शुक्ला का कहना है कि दोनों नेताओं के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। पहली नजर में लक्षणात्मक उपचार शुरू हो गया है। आवश्यकतानुसार जरूरी टेस्ट कराए जा रहे हैं। चूंकि दोनों के सिर में चोटें आई थीं, इसलिए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। प्रताप सारंगी को भारी रक्तस्राव हो रहा था और उन्हें गहरा जख्म भी था, इसलिए उन्हें टांके लगाने पड़े।

दूसरे सांसद के स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने कहा, "मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे। फिलहाल वो होश में हैं, लेकिन उन्हें चक्कर आ रहे हैं और बेचैनी हो रही है। उनका रक्तचाप बढ़ गया था।"

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.