Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अपराधाें पर अंकुश लगाने आईजी अमरेश मिश्रा ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
raipur, IG Amaresh Mishra,curb crime

रायपुर । पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मंगलवार की देर रात जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई।

 

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एक वर्ष से लंबित पुराने अपराधों काे निकाल प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने निर्देशित सायबर संबंधी मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, किसी भी प्रकार की माइक्रो फायनेंस कंपनी पर त्वरित कार्यवाही करने तथा सभी अपराधों के आरोपितों अपराध दर्ज होते ही शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वहीं बैठक में महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने, नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपितों की पहचान कर कार्यवाही करने, पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के निर्देश देने के साथ ही घुमंतु/विक्षिप्त प्रवृत्ति के लोगों को सुधार गृह भेजने कहा गया।

नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा संपूर्ण समय बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने और विजिबल पुलिसिंग पर जोर देते हुए शाम को सभी अधिकारियों को फील्ड में उपस्थित रहने ,समस्त थाना प्रभारियों को थाने में स्वयं गणना लेने तथा रात्रि में गश्त पार्टी रवाना करने के पश्चात थाना छोड़ने कहा गया। बैठक में सभी थाना प्रभारियाें को ड्यिूटी के दौरान प्रत्येक समय मेनपेक सेट का उपयोग करने और सेट पर उपस्थित रहने निर्देशित किया गया तथा शासकीय मोबाईल नंबर को एक्टिव रखकर इसी का अधिकाधिक उपयोग करने कहा गया। वहीं राेजाना शाम के समय समस्त थाना प्रभारियों को अपने थानों के अधिक से अधिक बल के साथ डण्डा/केन के साथ क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिये गये। थानों में लगे शासकीय लैण्डलाईन नंबरों को दुरूस्त कराकर चालू रखने तथा प्रत्येक घंटे थाना प्रभारियों का हमेशा सेट पर उपस्थित रहने और लोकेशन देने भी कहा गया, साथ ही पिछले दिनों स्थानांतरित हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शत-प्रतिशत तत्काल रवानगी देने निर्देशित किया गया

 

नशे के पदार्थाे के विरूद्ध हाे सख्त कार्यवाही

नशे के पदार्थाे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपितों की तस्दीक करने कहा गया। बैठक में नशे के विरूद्ध और भी प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये । अवैध रूप से शराब की बिक्री, भण्डारण, परिवहन करने वालों पर कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने कहा गया।

 

बैठक में नव वर्ष आगमन के मद्देनजर चाकूबाजों, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा गया। साथ ही व्ही.आई.पी., कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी. कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने भी कहा गया।

 

MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.