Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आंगनवाड़ियों की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा
bhopal,Shocking revelation , condition of Anganwadis

भाेपाल । मध्य प्रदेश में संचालित आंगनवाडी की स्थिति के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह खुलासा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हुआ है। दरअसल, मंगलवार काे खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने विधानसभा में प्रश्न लगाया था, जिसमें उन्हाेंने आंगनबाड़ी केन्द्राें और उनसे संबंधित वित्तीय जानकारी मांगी थी। जिस पर विधानसभा में महिला एवं विकास विभाग ने जो जानकारी दी है वह चौंकाने वाली है। विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 34 हजार 143 आंगनवाड़ी भवनविहीन, 4 हजार 44 आंगनवाड़ी जर्जर है। जर्जर भवन वाली आंगनवाड़ियां अन्य भवनों में संचालित हो रही है।

 
महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाजपा विधायक के सवाल के जवाब में बताया कि अकेले खंडवा विधानसभा क्षेत्र में ही 37 आंगनवाड़ियों में बाउंड्रीवाल नहीं है। प्रदेश की कई आंगनवाड़ियां स्कूल भवनों, सामुदायिक भवनों, पंचायत भवनों, किराए एवं अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रही हैं। खरगापुर विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर जवाब से असंतुष्ट हुई। उन्हाेंने कहा कि आंगनवाड़ियों में भोजन का काम भाजपा के लोगों को दिया जा रहा है। पात्र होने पर भी कांग्रेस के लोगों को काम नहीं दिया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब में कहा कि सभी पात्रों को काम दिया जाता है।
 

 

MadhyaBharat 17 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.