Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में एक नक्सल दंपति सहित पांच हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Five hardcore Naxalites, Naxal couple surrendered

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल संगठन में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित पांच हार्डकोर नक्सलियों ने आज रविवार को आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये के इनाम घोषित है।

 

आत्म समर्पित नक्सली 8 लाख की इनामी धन्नी उर्फ कलमू जोगी निवासी बडेसट्टी कोंगोंडीपारा सुकमा, 8 लाख के इनामी सोनू उर्फ अभय का सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य अनवेश उर्फ आकाश उर्फ वेट्टी भीमा निवासी कोमलपाड थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 5 लाख के इनामी दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेशन टीम कमाण्डर, अतिरिक्त प्रभार डिवीजन कमाण्ड सदस्य, एसीएम मौसम महेश पिता स्व. कन्ना 35 वर्ष गगनपल्ली, कलगुड़ापारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा, 2 लाख के इनामी दक्षिण बस्तर डिवीजन आईटीम पार्टी सदस्या 33 वर्षीय हेमला मुन्नी पत्नी मौसम महेश निवासी दुबमरका थाना किस्टाराम जिला सुकमा और 02 लाख के इनामी दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्या  23 वर्षीय माड़वी पोज्जे पत्नी देवा मुचाकी निवासी साकलेर थाना किस्टाराम जिला सुकमा ने नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज 15 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसपी किरण चव्हाण, डीआईजी ऑफिस सुकमा द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, एएसपी अधीक्षक नक्सल ऑप्स मनीष रात्रे के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया।


सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हज़ार रुपये के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

MadhyaBharat 15 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.