Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मोपेड सवार दो भाइयों की खड़े ट्रक से टकराने से मौत
bhilai,Two brothers riding ,moped died

भ‍िलाई । शहर के नंद‍िनी थानांतर्गत शुक्रवार देर रात्रि दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार दो भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मॉर्चुरी भेज दिया है। पुल‍िस ने आज शनिवार को दोनों का शव पोस्टमार्टम उपरांत पर‍िजनों को सौप द‍िया गया है। नंदिनी थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उदय भान चक्रधारी (65 साल) और सतानंद चक्रधारी (71 साल) के रूप में हुई है।


जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घऱ धमधा थाना अंतर्गत तरकोरी जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मोपेड और हाइवा को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई मोपेड में बैठकर तेज रफ्तार में नंदिनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग नंदिनी एयरड्रम के पास पहुंचे सड़क किनारे खड़े हाइवा सीजी 04 एलओ 3203 के पीछे जा घुसे। मोपेड सवार सीधे हाइवा के पिछले पहिया से टकराए। दोनों का सिर हाइवा के पिछले हिस्से इतनी तेजी से टकराया कि उनका सिर वहीं फट गया। अधिक खून निकलने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

MadhyaBharat 14 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.