Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हाइवे पर घायल बुजुर्ग को एसपी ने दिया सीपीआर
rajgarh, SP gave CPR, elderly man injured

राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर करनवास थाना क्षेत्र में अज्ञात कार ने 70 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को एसपी आदित्य मिश्रा ने सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 
 

पुलिस के अनुसार बीती शाम हाइवे स्थित करनवास के समीप तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार रतनलाल (70) पुत्र हजारीलाल विश्वकर्मा को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, साथ ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हाइवे पर तड़पते हुए बुजुर्ग व्यक्ति को देखकर एसपी आदित्य मिश्रा ने अपने वाहन को रुकवाया और व्यक्ति की जान बचाने के लिए सीपीआर दिया साथ ही मानवता का परिचय देते हुए एसपी ने मुंह से सांस देकर काका उठो की आवाज भी लगाई, इस दौरान कलेक्टर डाॅ.गिरीश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। तमाम प्रयास के बाद बुर्जुग नही उठा तो एम्बुलेंस की मदद से पचोर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.