Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एयर इंडिया फ्रांस की एयरबस से खरीदेगा 100 और नए विमान
new delhi, Air India , new aircraft

नई दिल्ली । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस को 100 नए विमान खरीदने का ऑर्डर दिया है। इन विमानों में 10 वाइडबॉडी ए350 विमान और 90 नैरोबॉडी ए320 फेमिली विमान, जिसमें ए321 नियो जेट भी शामिल है। ये 100 नए विमानों का ऑर्डर उन 470 विमानों से अलग है, जो एयर इंडिया ने पिछले साल एयरबस और बोइंग दोनों को दिए थे।

एयर इंडिया ने सोमवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि हमें 10 A350 और 90 A320 फेमिली विमानों के लिए नए ऑर्डर देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो पिछले साल दिए गए 250 एयरबस विमानों के हमारे पक्के ऑर्डर में 100 और विमान जोड़ देगा। इसके साथ ही हमारे द्वारा ऑर्डर किए गए नए विमानों की कुल संख्या बढ़कर 570 हो गई है, जिनमें से कई पहले ही हमारे बेड़े में शामिल हो चुके हैं, क्योंकि हम एयर इंडिया को विश्वस्तरीय, वैश्विक एयरलाइन बनाने का काम जारी रखे हुए हैं।

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा कि ये अतिरिक्त 100 एयरबस विमान एयरलाइन को भविष्य के विकास के लिए तैयार करेंगे, जिससे एयर इंडिया को विश्व स्तरीय एयरलाइन में बदलने का हमारा लक्ष्य आगे बढ़ेगा। वहीं, एयरबस के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिलौम फाउरी ने इस भावना को दोहराते हुए टाटा की "विहान.एआई" परिवर्तन योजना के तहत रणनीतिक संबंधों के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्‍होंने कहा कि 2023 में एयर इंडिया ने बोइंग से 220 विमानों का भी ऑर्डर दिया था, जिससे एक आक्रामक बेड़े विस्तार रणनीति का पता चलता है।

उल्‍लेखनीय है कि एयरलाइन के 100 अतिरिक्त विमानों के ऑर्डर के बाद एयरबस की ओर से एयर इंडिया को कुल 344 नए विमानों की डिलीवरी करनी है, जिसमें से अब तक छह A350 विमान आ चुके हैं। वहीं, एयर इंडिया ने 2023 में बोइंग को भी 220 वाइडबॉडी और नैरोबॉडी विमानों के ऑर्डर दिए थे, जिनमें से 185 विमानों की डिलीवरी होनी बाकी है।

MadhyaBharat 9 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.