Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अगर कोई विवाद होता तो प्रधानमंत्री दस साल ख्वाजा साहब की दरगाह पर चादर नहीं भेजते : जमाल सिद्दीकी
azmer,  Prime Minister ,Jamal Siddiqui

अजमेर । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अजमेर दरगाह में हमारे हिन्दू भाइयों का इतना सम्मान होता है कि वहां लंगर में कभी नॉनवेज नहीं बनता है। ख्वाजा साहब ने हिंदुत्व के रंग को अपनाया है। उनका झंडा भगवा है। देश विरोधी ताकतें भारत की एकता और अखंडता देख नहीं सकतीं। सूफी साहब का दर सबके लिए खुला है।

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी रविवार को अजमेर दरगाह में जियारत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक मुसलमानों को वोट बैंक समझते आए, इस्तेमाल करते आए, दंगा करवाकर, उनको डरा कर हमेशा उनको पीछे रखते थे। भाजपा ने 10 सालों में उनके विचारों को बदल दिया है। महाराष्ट्र में चुनाव हुआ। इनमें 38 सीटें ऐसी हैं, जहां पर मुसलमान ज्यादा हैं लेकिन भाजपा जीती है।

 

सिद्दीकी ने कोर्ट में वाद दायर करने वाले विष्णु गुप्ता को लेकर कहा कि क्या विष्णु गुप्ता 800 साल के बाद भारत में पहला ऐसा विद्वान पैदा हुआ है, जिसमें इतना ज्ञान आ गया है कि वहां (अजमेर दरगाह) मंदिर था? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंटेलीजेंस फेल रही, जो पता नहीं कर पाई। इससे पहले हिन्दू भाई शासक रहे, क्या वो समझ नहीं पाए। यह जो देश को तोड़ने की साजिश कर रहा है, यह दिख रहा है कि किसी के हाथों में खेल रहा है। विदेशी ताकतों व विपक्ष से मिलकर देश को कमजोर कर रहा है। इसका कहीं न कहीं नुकसान उसको (विष्णु गुप्ता) होगा।

 

सिद्दीकी ने कहा कि यूपी के उपचुनाव में रामवीर एक लाख से ज्यादा वोट से जीते। ये जो हिन्दू मुस्लिम की एकता हो रही है और प्रधानमंत्री से लोग उम्मीद कर रहे हैं। आज विश्व जिस प्रकार जल रहा है, वहां अमन व शांति कायम कर सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जो मोदी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है, वे मुंह की खाएंगे। सिद्दीकी ने कहा कि अगर कोई विवाद होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस साल यहां अकीदत के फूल और चादर नहीं भेजते। यह उनकी आस्था थी, कोई तुष्टिकरण नहीं। प्रधानमंत्री किसी दबाव या खुश करने के लिए काम नहीं करते। पीएम वो ही काम करते हैं जो देश के लिए अच्छा हो। कुछ लोग भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोग भी प्रधानमंत्री से अमन चैन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित करने और विश्व गुरु बनाने के लिए सपना देखा है, उन्हें कामयाबी मिले। इसकी दुआ के लिए अजमेर ख्वाजा साहब के दर पर आया हूं। सिद्दीकी ने कहा कि बांग्लादेश में जो हालात बने हैं, वे निंदनीय हैं। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मार काटना कभी इस्लाम नहीं सिखाता। वहां का असर भारत सहित अन्य देशों पर हो रहा है, हमें संदेह की नजर से देखा जा रहा है। ये जो लोग हैं वे सत्ता के भूखे भेड़िए है। ये लोग देश के टुकडे़ कर खत्म कर रहे हैं। जिस प्रकार पाकिस्तान बर्बाद हुआ है, उसी रास्ते पर बांग्लादेश को लेकर जा रहे हैं। हम सब 140 करोड़ भारतीय वहां के हिन्दू भाई-बहनों के साथ हैं। प्रधानमंत्री भी उचित कदम उठा रहे है और आगे भी उठाएंगे।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.