Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दोपहिया वाहन के आमने -सामने की भिड़ंत से मासूम बालक की हुई मौत
raigarh,   innocent child died ,two-wheelers

रायगढ़ । तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजना में दों मोटर साइकिल के आपस में टकराने से   मासूम बालक की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बिजना एवं खुरुसलेंगा के रास्ते की है।

 

बिजना निवासी पूर्णचंद सिदार अपने नन्हे नाती अंशु सिदार को मोटर साइकिल पर बैठा कर काफी कम गति से कुछ काम के लिए खुरुसलेंगा जाने के लिए निकले थे  जैसे ही गांव से कुछ ही दुरी पहुंचे थे तभी खुरुसलेंगा की ओर से हाईस्पीड मोटर साइकिल पर सवार दो नाबालिग लड़के ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पर सवार नाती के साथ दादा  को जोरदार टक्कर मार दी  जिससे मोटर साइकिल पर आगे में बैठा हुआ बालक अंशु सिदार मौत बुरी तरह से जख्मी हो गया , वहीं पूर्णचंद सिदार का हांथ एवं जबड़ा टूट गया है।दुर्घटना  कारित मोटर साइकिल चलाने वाले दो स्कूली छात्र खुरुसलेंगा के बताए जा रहे हैं। जो बिजना हाईस्कूल में पढ़ाई करते हैं। टक्कर बहुत ही खतरनाक ढंग से हुआ है, दोनों मोटर साइकिल की परखच्चे उड़ गए हैं।

 

दुर्घटना की जैसे ही खबर मिली ,आहत के परिजन एवं गांव वाले घटना स्थल पहुंच कर घायलों को  को आननफानन में स्वास्थ्य केन्द्र तमनार पहुंचाया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए रायगढ़ हॉस्पीटल रेफर कर दिया। रायगढ़ हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ढा़ई साल के मासूम अंशु सिदार ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

बिजना निवासी पूर्णचंद की पुत्री ज्योति सिदार की शादी रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केनापारा में हुई थी पति गुजरात के किसी कम्पनी में काम करने गया हुआ है अपने पत्नी व पुत्र को ससुराल बिजना में छोड़ दिया है । मृतक के पिता के गुजरात से लौटने की इंतजार में बालक का शव को शवगृह में रखा गया है। वहीं जख्मी पूर्णचंद सिदार का इलाज जारी है।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.