Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गांवों व किसानों को समृद्ध करना जरूरी : गडकरी
chandigarh,  villages and farmers ,Gadkari
चंडीगढ़ । केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश की तरक्की के लिए गांवों के किसान-मजदूरों को समृद्ध करना जरूरी है। हमारे देश की उन्नति में 12 से 14 प्रतिशत उन्नति खेतीबाड़ी व सहयोगी इंडस्ट्री से आती है।
 

नितिन गडकरी पंजाब के अमृतसर में सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देशभर से आए हुए प्रतिनिधियों को रविवार संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 22 से 24 फीसदी ग्रोथ मैन्युफैक्चर और 52 से 54 प्रतिशत ग्रोथ सर्विस सेक्टर से आती थी। स्वाधीनता आंदोलन की शुरूआत में 90 फीसदी आबादी गांवों में रहती थी, लेकिन अब गांवों में लोग नहीं रह रहे हैं। 30 फीसदी आबादी गांवों से निकल कर बड़े शहरों में चली गई है।


अमृतसर में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.उदय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में नितिन गडकरी ने कहा कि बड़े शहरों में लोग झोपड़-पट्टी में रह रहे हैं। वह मजबूरी में शहरों में गए, क्योंकि वहां अच्छे घर व सुविधाएं नहीं थी। हमारे किसान व मजदूरों की हालत अच्छी नहीं है। अगर आज हमें आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है तो गांव, गरीब, किसान, मजदूर और को ग्रामीण व कृषि एवं जंगल के क्षेत्र को समृद्ध करना होगा।


गडकरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीक आ रही हैं। अगर गांवों का उद्धार करना है तो सहकार क्षेत्र की प्रथमिकता में किसानों को रखें। यह कठिन है, लेकिन असंभव नहीं है। हमारा किसान अब अन्नदाता नहीं है, वह ऊर्जा दाता हो गया है, ईंधन दाता है।

 

ग्रीन ऊर्जा आधारित तकनीक को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब सीएनजी में बसें आ रही हैं और ट्रैक्टर भी आ रहे हैं। इलेक्ट्रिक पर चलने वाला, सीएनजी पर चलने वाला और इथेनॉल पर चलने वाला ट्रैक्टर आ रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सीएनजी पर चलने वाला ट्रैक्टर लांच किया है,

जिसमें पेट्रोल का खर्च आधे से भी कम हो गया है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लाॅन्च किया जाएगा।


सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि 2021 में जब सहकारिता मंत्रालय की स्थापना हुई तो देश में सहकारिता के प्रति एक नई चेतना का निर्माण हुआ। हम सभी को इस बात के लिए गौरवान्वित होना चाहिए कि इसके लिए सबसे अधिक योगदान सहकार भारती का रहा है। यहां तीन दिवसीय अधिवेशन में सहकार भारती के आगामी तीन वर्ष की कार्य योजना पर मंथन हुआ।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.