Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में नक्सलियाें के हथियार बनाने की मशीन और अन्य सामग्री बरामद
narayanpur, Maoists
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला के थाना सोनपुर-कोहकामेटा क्षेत्र में डीआरजी और बीएसएफ ने सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार काे नक्सलियाें के हथियार बनाने की मशीन बरामद किया। इसके अलावा जनरेटर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और बड़ी संदूक जैसी सामग्री बरामद की गई हैं। जवानों ने बरामद सामग्रियों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया है।
एसपी प्रभात कुमार झा ने आज दाेपहर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नारायणपुर जिले के थाना सोनपुर-कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार काे डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी। इस दाैरान आज ग्राम पांगुड़ के जंगल में बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया सामान मिला। बरामद नक्सली सामग्रियों में सुरक्षा बलों को हथियार बनाने की मशीन, जनरेटर, रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, बड़ी संदूकें, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोग की सामग्री मिलीं। इससे पहले इस तरह की नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को नहीं मिली थी। सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। उक्त नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई कर रही है।
MadhyaBharat 7 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.