Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाराष्ट्र में शीत सत्र से पहले होगा मंत्री समूह का विस्तार
mumbai,  group of ministers , Maharashtra

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नागपुर में 16 दिसंबर से होने वाले विधानमंडल के शीत सत्र से पहले मंत्री समूह का विस्तार हो जाएगा और नए मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के बीच मंत्री पद पर चर्चा की जा रही है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

 

भाजपा के अंदरुनी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में गठित भाजपा नीत एनडीए गठबंधन सरकार के मंत्री समूह का विस्तार 12 दिसंबर तक होने की संभावना है। इनमें भाजपा को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है, जबकि शिवसेना शिंदे समूह को 11 से 12 मंत्री पद और राकांपा एपी को नौ से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं। महाराष्ट्र में एक कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। इसलिए भाजपा और सहयोगी दलों में मंत्री पद और महत्वपूर्ण विभागों को लेकर आपस में चर्चा की जा रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या पर अंतिम फैसला एक या दो दिन में लिया जाएगा।

 

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सात दिसंबर से मुंबई में होगा, जिसमें नव-निर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे और नए स्पीकर का चुनाव होगा।शनिवार से शुरू होने वाले विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में प्रोटेम स्पीकर के रूप में आज भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर को राज्यपाल ने शपथ दिलाई है। कालीदास कोलंबकर नए विधायकों को दो दिन में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा। उसके बाद नई सरकार का विश्वास मत और दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राज्यपाल का संबोधन होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक राज्य की उप राजधानी नागपुर में होगा। उससे पहले सरकार को इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना आवश्यक है।

MadhyaBharat 6 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.