Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल का चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान
new delhi, Delhi Assembly Speaker, announces retirement

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आआपा) के शाहदरा के विधायक राम निवास गोयल ने गुरुवार को अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।
गोयल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गोयल का चुनावी राजनीति छोड़ने का फैसला हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण है।
76 वर्षीय गोयल ने केजरीवाल को लिखे पत्र में पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह बढ़ती उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन वह पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के सभी विधायकों से मिले सम्मान के लिए आभार जताया है।
गोयल ने पत्र में लिखा, "मैं विनम्रतापूर्वक आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों से शाहदरा विधानसभा के विधायक एवं अध्यक्ष के रूप में मैंने कुशलतापूर्वक अपना दायित्व निभाया है। आपने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया है, जिसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा। पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है। इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं।"
गोयल ने कहा, "अपनी आयु के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर पूरे तन, मन और धन से सेवा करता रहूंगा। आपके द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसको निभाने का प्रयास करूंगा।"

 

आआपा के संयोजक केजरीवाल ने गोयल की प्रशंसा की और चुनावी राजनीति छोड़ने के उनके फैसले को एक भावनात्मक क्षण बताया। केजरीवाल ने एक्स पर कहा, “रामनिवास गोयल का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा ज़रूरत रहेगी।”
उल्लेखनीय है कि 76 वर्षीय गोयल पहली बार 1993 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शाहदरा से विधायक चुने गए थे। 2015 में वह भाजपा छोड़कर आआपा में शामिल हो गये और शाहदरा से ही छठी और सातवीं विधानसभा के सदस्य चुने गए।

MadhyaBharat 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.