Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
युवक ने पुलिस पर लगाए अमानवीयता के आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
rajgarh,  youth accused, police of inhumanity
राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक ने पुलिस पर अमानवीयता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवत ने आरोप लगाया है कि बोड़ा थाने में पुलिस कर्मियों ने उससे न सिर्फ मारपीट की, बल्कि करंट लगाया, पानी की टंकी में डुबोया, गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़का और मुंह पर पेशाब किया।


पीड़ित युवक दीपक मालवीय झाडपीपल्या गांव का रहने वाला है। दीपक के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सोशल मीडिया पर साझा कर प्रदेश सरकार को घेरा है।


पीड़ित दीपक मालवीय के अनुसार, आठ माह पहले वह अपने घर के सामने डा. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहा था। इस दौरान गांव के सरपंच शिवपाल परमार, मंत्री दिनेश गोस्वामी और कुछ अन्य लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। उसके घर को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इसके साथ ही उसके ऊपर मारपीट का झूठा मुकदमा भी लिखा दिया। इसके खिलाफ उसने कोर्ट में भी गुहार लगाई है, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है।


दीपक का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से कार्रवाई के निर्देश के कारण बोड़ा थाना पुलिस ने उसे विगत 30 नवंबर को सुबह 11 बजे थाने बुलाया। वहां वह शाम छह बजे तक बैठा रहा, लेकिन उसकी एफआइआर नहीं लिखी गई। उसके बाद पुलिसकर्मी शिवराज मीना व लाखन उसे थाने के अंदर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पहले करंट लगाया और पानी की टंकी में डुबोया गया। उसके गुप्तांग पर पेट्रोल छि़डका गया फिर पुलिसकर्मी शिवराज मीना ने उसके मुंह पर पेशाब किया। बाद में उसे थाने के लाकअप में बंद कर दिया था, जहां से उसके साथियों ने उसे छुड़ाया।


थाना प्रभारी बोले-आरोप निराधार, युवक ने की थी गांव में मारपीट
बोड़ा थाना प्रभारी रामकुमार भगत ने युवक दीपक मालवीय के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह झूठ बोल रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि दीपक व उसके साथियों द्वारा शासकीय भूमि पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कालम खड़े किए जा रहे हैं। शिकायत की जांच राजस्व विभाग ने की थी। उन्होंने कहा कि वहां हुए विवाद के दौरान इसने जगदीश बंजारा के साथ मारपीट की थी। जगदीश की शिकायत पर दीपक मालवीय पर मारपीट का मुकदमा दर्ज है। दीपक चाहता था कि इसकी और से भी प्रकरण दर्ज हो, लेकिन इसके साथ मारपीट की पुष्टि नहीं हुई। यह दबाव बनाने के लिए बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.