Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
आधी रात तेज रफ्तार इनोवा कार पलटी
korba, High speed,car overturned

कोरबा । कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। पाली थाना अंतर्गत ग्राम मुनगाडीह नेशनल हाईवे मार्ग में तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसमें भिलाई के रहने वाले अनिल पाठक, अपने परिवार सहित  बनारस से आ रहे थे।इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत कर बाहर निकाला। सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है किइनोवा कार में सवार लोग भिलाई निवासी हैं जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 2 बजे दुर्घटना का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


दुर्घटना की सूचना मिलने पर पाली थाना से 112 एवं थाना से विनोद सिंह थाना प्रभारी, हिरावान सिंह,विवेक तिर्की,अरविंद ,आदि ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया एवं रोड को क्लियर कराया गया।

 

 

 

MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.