Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बांग्लादेश में हिन्दु अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
ashoknagar,Protest against Hindu ,atrocities in Bangladesh
अशोकनगर । बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शहर के लवकुश मंदिर परिसर पर एक आम सभा का आयोजन की गई। जिसमें धर्म जागरण प्रांत संयोजक नवनीत शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के बारे में बताया कि बांग्लादेश में 77 वर्षों के बाद इतिहास दोहराया जा रहा है।
 
5 अगस्त के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं ने रातों की नींद नहीं ली, हजारों हिंदुओं की अब तक हत्याएं हो चुकी हैं इन में बांग्लादेश की प्रसिद्ध उद्योगपति, कलाकार, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी सभी का समावेश है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की हिंदुओं की दुर्दशा पर पूरे देश के हिंदुओं में आक्रोश है। कार्यक्रम में 1008 महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज ने कहा कि जात-पात खत्म करके हिंदू समाज को एक होना पड़ेगा, युवराज रामचंद्र दास ने भी बांग्लादेश की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की, वृंदावन से आए बोल मुरारी बापू ने कहा कि हिंदू समाज को एक होना पड़ेगा तब हिंदू धर्म की रक्षा होगी तब समाज की रक्षा होगी। महाराज चित्रकूट मनमोहन दास, महाराज भरका, विष्णु दास महाराज लहरघाट, रामनिवास दास महाराज जोगिया, सुखदेव दास महाराज आदि आयोजन में उपस्थित थे।
 
बांग्लादेश में हिन्दु अत्याचार का विरोध दर्शाते हुए नगर में रैली निकाली गई, जो लवकुश मंदिर परिसर से शुरू हुई गांधी पार्क होते हुए गंज स्थित रामलीला मंच पर रैली का समापन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपति के नाम एडीएम मुकेश शर्मा एवं एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी को ज्ञापन दिया गया।
MadhyaBharat 3 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.