Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने कसी कमर
new delhi, After the announcement , police tightened

नई दिल्ली । किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। किसानों के राजधानी आने की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने उनको आने से रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं। दिल्ली के चौतरफा बॉर्डर के साथ ही सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

 

दिल्ली पुलिस के पूर्वी रेंज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए हमने पूर्वी दिल्ली में दाखिल होने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर कड़े इंतजाम किए हैं। हमने बैरिकेडिंग की है, दंगा-रोधी उपकरणों से लैस पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस यह भी देख रही है कि इन एहतियाती व्यवस्थाओं से आम लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों को समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।
ज्वाइंट सीपी संजय कुमार जैन ने कहा, "कालिंदी कुंज बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईओवर बॉर्डर पर पुलिस टीम तैनात की गई है। इसके अलावा बीएनएस की धारा 163 के तहत किसी को भी बिना अनुमति के इस तरह के विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। दोनों सीमा स्थलों पर बैरिकेडिंग की गई है। पहली लेयर में सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए लगभग सभी जिलों में पुलिस अपने जवानों को मॉक ड्रिल करवा रही है। दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी रविवार को भी बैठकें करते रहे। अप्सरा, भोपुरा, गाजीपुर और चिल्ला के साथ ही बदरपुर बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी किसी बॉर्डर को सील नहीं किया गया है। हांलाकि वहां पर बगैर जांच के किसी भी वाहन को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस सूत्राें का कहना है कि छह दिसंबर को दोनों ही बॉर्डर को बैरिकेडिंंग कर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों से ही वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।
अधिकारी ने बताया कि अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनियों की तैनाती की जा रही है। करीब 3000 से ज्यादा जवान सिंघु बॉर्डर के आसपास तैनात रहेंगे। कुछ ऐसा ही हाल टिकरी बॉर्डर का भी है। बाकी मुकरबा चौक, गाजीपुर, अप्सरा, भोपुरा, आनंद विहार, चिल्ला और बदरपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के अलावा जर्सी बैरियर पहुंचा दिए गए हैं।
सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर क्रेन के अलावा जेसीबी को तैनात कर दिया गया। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना पिछली बार की तरह इस बार अधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जाएगा। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीमा पर वाटर कैनन, बुलडोजर, क्रेन, बड़ी संख्या में आरएएफ और पुलिस के जवान तैनात हैं। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लेने के लिए बसें स्टैंडबाय पर हैं।  

 

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.