Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भाजपा ने निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया
new delhi, BJP appointed ,Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब सीतारमण और विजय रूपाणी की निगरानी में चार दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नई सरकार 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आजाद मैदान में शाम 5 बजे शपथ लेगी।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता चुनाव के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी तथा केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.