Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ईडी ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया
mumbai, ED summons ,Raj Kundra

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पोर्नोग्राफी मामले में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को समन जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। राज कुंद्रा को भेजे गए ईडी के समन में कहा गया है कि कुंद्रा को सोमवार को दिन में 11 बजे मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में उपस्थित रहना है। 


ईडी सूत्रों के अनुसार पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस की टीम ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित आवास पर 29 नवंबर को छापा मारा था। ईडी ने भी इसी मामले में मुंबई के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि, इस छापेमारी की अधिकृत जानकारी ईडी ने नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के आवास से डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं। इसी संदर्भ में ईडी की टीम सोमवार को राज कुंद्रा से पूछताछ करने वाली है।

 

मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी मामले में 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने जुलाई, 2021 में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा को सितंबर, 2021 में जमानत मिल गई थी।

MadhyaBharat 1 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.