Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हेड कांस्टेबल की बेटी व पत्नी की हत्या मामले में आरक्षक बर्खास्त
raipur, Constable dismissed ,murder

सूरजपुर/रायपुर । जिला मुख्यालय सूरजपुर में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में एसपी ने मामले में लिप्त पाए गए आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उस जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसे आईजी द्वारा गठित किया गया था।

 

आईजी द्वारा गठित जांच टीम ने रिपोर्ट में खुलासा किया कि आरक्षक प्रदीप साहू ने हत्याकांड के बाद आरोपित कुलदीप साहू की मां रीता साहू से संपर्क करने में मदद की। इसके अलावा, उसने आरोपित के घर से दाे लाख रुपये निकलवाने में भी सहयोग किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुलदीप साहू, जिलाबदर होते हुए भी सूरजपुर में देखा गया था और प्रदीप साहू को इसकी जानकारी थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

हत्याकांड के अगले दिन, 14 अक्टूबर को आरक्षक प्रदीप साहू का सूरज साहू और संतोष साहू से कई बार फोन पर संपर्क हुआ था। कुलदीप साहू के घर को आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी थी और रीता साहू ने अपने बयान में कहा कि उसने पहले भी प्रदीप साहू से बात की थी और घटना के बाद भी उनसे संपर्क किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने शुक्रवार देर शाम आदेश जारी कर आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है, हालांकि रिपोर्ट में अन्य पुलिस अधिकारियों के बारे में क्या निष्कर्ष निकाले गए हैं, इसे सूरजपुर एसपी ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।

 

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.