Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भोपालपटनम स्थित बालक आश्रम शाला में 23 बच्चे अचानक बीमार पड़े
raipur,23 children suddenly fell ,Bal Ashram School

बीजापुर / रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम में 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े, और देखते ही देखते बाकी बच्चे भी ऐसी ही शिकायत करने लगे। आधी रात के समय स्थिति बिगड़ने पर आश्रम के अधीक्षक ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

 

डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों को चक्कर आने का कारण हिस्टेरिया और डर हो सकता है। अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों की स्थिति अब स्थिर है, और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।  डाक्टरों के अनुसार पूरी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बीमारी के बारे में कुछ बताया जा सकेगा । वहीं शाला प्रबंधन को आशंका है कि आश्रम में कोई अदृश्य शक्ति की वजह से बच्चे अचानक बीमार हो गए।स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल इसके पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.