Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘स्मृति लोप’ की बात करना दुर्भाग्यपूर्णः विदेश मंत्रालय
new delhi, US President ,Foreign Ministry

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर की गई टिप्पणी को विदेश मंत्रालय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि इस तरह के बयान दोनों देशों के बीच मधुर और महत्वपूर्ण संबंधों के अनुरूप नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी से तुलना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘स्मृति लोप’ की बात करने पर एक प्रश्न पूछा गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत-अमेरिका बहुआयामी साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच यह संबंध दोनों ओर से दृढ़ता, एकजुटता और आपसी सम्मान व प्रतिबद्धता के पालन से बने हैं। इस तरह के बयान भारत की स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अमरावती में प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने उनकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति से की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति भूल जाते थे, उन्हें पीछे से याद दिलाना पड़ता था। यूक्रेन के राष्ट्रपति आए और अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन आए हैं। उन्होंने अपनी याददाश्त खो दी है, वैसे ही हमारे प्रधानमंत्री भी अपनी याददाश्त खो रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.