Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 5.4 फीसदी पर आई
new delhi, GDP growth rate , financial year

नई दिल्ली । देश की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 8.1 फीसदी थी, जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 6.7 फीसदी रही थी। यह पिछले सात तिमाहियों में सबसे धीमी ग्रोथ है।

 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है। हालांकि, भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की जीडीपी ग्रोथ 4.6 फीसदी थी, जबकि जापान की जीडीपी 0.9 फीसदी की दर से बढ़ी है।

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कृषि क्षेत्र 3.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1.7 फीसदी बढ़ा था। दूसरी तिमाही के दौरान विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर गिरकर 2.2 फीसदी रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान इसमें 14.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।

 

एनएसओ की ओर से दूसरी तिमाही के लिए जारी जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त 2024-25 वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि दर छह फीसदी आंकी गई। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही थी। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 4.3 फीसदी रही थी। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में यह दर 8.1 फीसदी थी। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.