Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पलटने से 10 की मौत
mumbai, 10 killed , bus overturn

मुंबई । गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के खजरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक एसटी महामंडल की शिवशाही बस एक कार बचाने के चक्कर में पलट जाने से 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना में करीब 35 लोग घायल हैं और इन सभी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। शिंदे ने घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज करवाए जाने का आदेश दिया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, इसलिए इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार एसटी महामंडल की शिवशाही बस आज नागपुर से गोंदिया जा रही थी। अचानक अर्जुनी तहसील के खजरी गांव के पास एक कार को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसटी प्रशासन, स्थानीय पुलिस की टीम और राहत और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा और मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। पुलिस के अनुसार एसटी बस में से खबर लिखे जाने तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी मिलते ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उक्त दुर्घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को तत्काल और उचित इलाज देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री शिंदे ने भी मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी आदेश दिया है।
भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोदिंया में शिवशाही बस दुर्घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया जिले में सडक़ अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मौत हो गई। दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों का अगर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना भी पड़े तो उन्हें तुरंत ऐसा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लिखा कि गोंदिया के कलेक्टर से भी कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें नागपुर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करें। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य का समन्वय कर रहे हैं।

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.